Dadi Nani Ki Nasihat: रात में झाड़ू न लगाने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्यास्त के बाद और ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस समय पर झाड़ू लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे घर-परिवार के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी रात में झाड़ू लगाना अशुभ बताया गया है। कहते हैं इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। चलिए जानते हैं रात में झाड़ू लगाने से क्या नुकसान होता है।
धार्मिक मान्यताएं
पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी कई किताबों में ऐसा बताया गया है कि रात में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। पुराणों के अनुसार, रात में झाड़ू लगाने से मेहनत से प्राप्त हुआ धन नष्ट हो जाती है। साथ ही घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए कई घरों में झाड़ू-पोछे का काम सुबह के समय ही निपटा दिया जाता है।
सांस्कृतिक और सामाजिक पहलू
दरअसल पहले के समय में बिजली नहीं होती थी जिस वजह से रात में बिल्कुल अंधेरा हो जाता था। लोग रोशनी के लिए लैंप, मोमबत्ती या दीयों का सहारा लेते थे। लेकिन इन सब चीजों से उतनी रोशनी नहीं हो पाती थी जिससे रात में सबकुछ सही से दिखाई दे। इसलिए ही रात में झाड़ू लगाने को मना किया जाता था जिससे जरूरी चीजें कूड़े में न चली जाए।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात के समय झाड़ू इसलिए नहीं लगानी चाहिए क्योंकि ये समय राहु और केतु के प्रभाव का होता है। इसके अलावा ये समय तामसिक शक्तियों का माना जाता है और ऐसे में इस समय पर झाड़ू लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय झाड़ू लगाने से सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
अगर रात में झाड़ू लगाना जरूरी है तो क्या करें?
अगर किसी दिन आपको घर में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना जरूरी समझ आ रहा है खासतौर से ऐसा तब होता है जब कोई बहुत दिनों के बाद अपने घर शाम के समय वापस आ रहा हो। बंद घर में काफी धूल-मिट्टी हो जाने की वजह से झाड़ू लगाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप झाड़ू तो लगा लें लेकिन कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके। माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी माता की जगह अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है। जिससे धन का नाश होने लगता है।
