Shani Dhaiya 2025: मेष से मीन तक, जानिए किन दो राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, क्या बरतनी होगी सावधानी

Shani Dhaiya 2025: शनि ढैय्या का प्रभाव भी शनि साढ़े साती की तरह ही होता है। बस अंतर इतना है कि शनि ढैय्या ढाई साल के लिए होती है तो वहीं साढ़े साती पूरे साढ़े 7 साल तक रहेगी। चलिए जानते हैं इस समय किन राशियों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है।

Shani Dhaiya 2025: शनि देव का राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 में हो चुका है। अब शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि के इस राशि में आते ही दो राशियों पर शनि ढैय्या शुरू हो गई है। ऐसे में ज्योतिष की मानें तो अगले ढाई साल इन राशि के जातकों के लिए थोड़े मुश्किल साबित होने वाले हैं। अगर सतर्क नहीं रहेंगे तो अपना नुकसान करा लेंगे। चलिए आपको बताते हैं इस साल किन राशियों पर शनि ढैय्या रहेगी।

सिंह राशि पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya On Singh Rashi)

सिंह राशि वालों पर 29 मार्च 2025 से शनि ढैय्या शुरू हो चुकी है जो 2027 तक रहेगी। इस दौरान सिंह वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासकर उन लोगों को जिनकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हैं। शनि ढैय्या के कारण सिंह वालों को करियर से लेकर हेल्थ तक में समस्याएं आ सकती हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो सकती हैं। लेकिन अगर सतर्क रहेंगे तो किसी भी प्रकार की परेशानियों से बच सकेंगे।

End of Feed