अध्यात्म

Hanuman Jayanti Puja Samagri 2025: हनुमान जयंती 12 अप्रैल को, नोट कर लें इसकी सही पूजा सामग्री लिस्ट

Hanuman Jayanti 2025 Puja Samagri (हनुमान जयंती पूजा सामग्री): हनुमान जयंती का पर्व इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करते हैं। जानिए हनुमान जयंती की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Image

Hanuman Jayanti 2025 Puja Samagri

Hanuman Jayanti 2025 Puja Samagri (हनुमान जयंती पूजा सामग्री): इस साल हनुमान जयंती का त्योहार 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। ये पर्व हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए इस दिन भक्तजन बजरंगबली की विधि विधान पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह की चीजों का भोग लगाते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये पर्व पूरे 41 दिनों तक मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जयंती की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

हनुमान जयंती पूजन सामग्री (Hanuman Jayanti Puja Samagri List)

  • लाल कपडा या लंगोट
  • जल कलश
  • दीपक
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • पंचामृत
  • जनेऊ
  • गंगाजल
  • सिन्दूर
  • चांदी या सोने का वर्क
  • लाल फूल
  • सरसों का तेल
  • चमेली का तेल
  • घी
  • तुलसी पत्र
  • माला
  • इत्र
  • भुने चने
  • गुड़
  • नारियल
  • केले
  • बनारसी पान का बीड़ा
ऊपर दी गई पूजन सामग्री आपको किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगी।

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्नान करें और यदि संभव हो तो इस दिन लाल या नारंगी रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद राम-सीता और हनुमान जी का स्‍मरण करें। फिर स्‍नान आदि से निवृत्‍त होकर हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्‍प लें। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर हनुमान जी की मूर्ति स्‍थापित करें और भगवान को लाल रंग के फूल, सिंदूर, अक्षत, पान का बीड़ा, लाल लंगोट, तुलसी दल और मोतीचूर के लड्डू जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इससे बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होगी। पूजा के अंत में हनुमान जी की आरती भी जरूर करें। इस तरह से हनुमान जयंती की पूजा करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article