अध्यात्म

Shani Dev Puja Timing: आज शाम कब होगी शनिदेव की पूजा, जानें कितने बजे जलाएं पीपल के नीचे दीपक

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2026, 08:00 AM IST

Shani Dev Puja Timing: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज शाम का शुभ समय, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक कब जलाएं और पूजा कैसे करें यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

आज शाम कब होगी शनिदेव की पूजा

Shani Dev Puja Timing: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि देव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं। शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत मिलती है, करियर और धन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है, जीवन में स्थिरता और सफलता मिलने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा भी मिलता है। अगर आप आज शनिदेव की पूजा (sunset puja timing) करने वाले हैं तो सही समय जानना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि सही समय पर पूजा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं आज शाम का शुभ समय, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक कब जलाएं और शनिदेव की पूजा कैसे करें।

आज शाम का शुभ समय (Evening Puja Timing)

आज शाम का संध्या काल यानी सूर्यास्त के आसपास का समय पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। शाम 6:45 बजे से रात 8:09 बजे (लाभ चौघड़िया) के बीच पूजा का सबसे शुभ समय है। इसके अलावा, शाम को सूर्यास्त के बाद (लगभग 6:00 बजे के बाद) कभी भी पूजा की जा सकती है, (आपके शहर के अनुसार कुछ मिनट का अंतर हो सकता है)। इस समय शनि देव की पूजा, आरती और दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक कब जलाएं?

मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है और यहां दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की परंपरा बेहद पुरानी भी है। सूर्यास्त के बाद यानी 6:45 बजे से 7:15 बजे के बीच का समय बेहद शुभ है। इस समय सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ है।

शनिदेव की पूजा कैसे करें?

अगर आप आज पूजा कर रहे हैं, तो कुछ आसान तरीका हैं जैसे- स्नान करके साफ कपड़े पहनें, शनि देव की मूर्ति या फोटो के सामने दीपक जलाएं, सरसों का तेल, काला तिल और नीले/काले फूल चढ़ाएं, 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें और गरीबों को दान करना बिल्कुल भी मत भूलें।

ध्यान रखने वाली बातें

पूजा के समय मन शांत रखें मोबाइल स्क्रीन से दूरी बना लें। किसी को नुकसान पहुंचाने के ख्याल से कोई काम ना करें। काले कुत्ते या गरीबों को खाना खिलाना शुभ माना जाता है। पूजा के वक्त पीपल के पेड़ को नुकसान भूलकर भी ना पहुंचाएं।

End of Article