इन लोगों से नाराज रहते हैं शनि महाराज, देते हैं असहनीय कष्ट

Shani Dev Anger Reason: ज्योतिष में शनिदेव को कर्म फलदाता कहा गया है। इनको न्यायाधीश का पद मिला हुआ है। जब भी शनिदेव नाराज होते हैं, तो जीवन में कष्टों का अंबार लग जाता है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके कर्मों के कारण शनिदेव उनसे नाराज रहते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं, जिनको करने वालों से शनिदेव नाराज रहते हैं।

Shani Dev Anger Reason: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। वे कर्मों के अनुसार फल देते हैं।अच्छे कर्मों पर कृपा, बुरे पर कठोर दंड देते हैं। यदि शनि महाराज नाराज हो जाएं, तो साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष के रूप में जीवन में असहनीय कष्ट आते हैं। ऐसे में आर्थिक हानि, स्वास्थ्य समस्या, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव होता है। हालांकि सवाल यह है कि शनि देव किन लोगों से सबसे ज्यादा नाराज रहते हैं? प्राचीन ग्रंथों जैसे स्कंद पुराण और बृहत्संहिता के अनुसार, कुछ कार्य शनि को इतना क्रोधित करते हैं कि वे ऐसे व्यक्ति को डबल कष्ट देते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं?

Shani Dev Anger Reason

इनसे नाराज रहते हैं शनिदेव

बुजुर्गों और गुरुओं का अपमान करने वाले

शनि देव बुजुर्गों के रक्षक माने जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने माता-पिता, दादा-दादी या गुरुजनों का अपमान करता है, तो शनि की कृपा कभी नहीं मिलती है। ऐसे लोग हमेशा कष्ट झेलते रहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुजुर्गों को तंग करने वाले पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ती है, जिससे जीवन में अकेलापन और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं। यदि आप भी कभी आवेश में ऐसा करते हैं, तो तुरंत तौबा कर लें।

End of Feed