संभलकर रहें इन 4 राशियों के लोग, बुध की उल्टी चाल से हैं भारी नुकसान के योग

Mercury Retrograde 2025: 10 नवंबर को सुबह ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री चाल चलने लगे हैं। इससे कुछ राशि वालों की लाइफ में भूचाल सा आ सकता है। इन राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको सतर्कता बरतनी होगी और इससे बचाव के लिए क्या उपाय करने होंगे।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Nov 11 2025, 13:10 IST
वक्री हो गए बुध01 / 07

वक्री हो गए बुध

Mercury Retrograde 2025: 10 नवंबर 2025 की सुबह ठीक 12 बजकर 31 मिनट पर ज्योतिष की दुनिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इस दौरान ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो गए हैं। इसका मतलब है कि वे उल्टी चाल चलने लगे हैं। यह स्थिति 29 नवंबर तक रहेगी। बुध को दिमाग, बोलचाल, व्यापार, तकनीक और फैसलों का कारक माना जाता है। जब यह वक्री होते हैं, तो इन सभी क्षेत्रों में उलझनें, गलतियां और देरी आम हो जाती हैं। वहीं, वृश्चिक राशि में होने से यह प्रभाव और गहरा हो जाता है क्योंकि वृश्चिक रहस्य, भावनाएं और छिपी बातों की राशि है।

हो सकता है नुकसान02 / 07

हो सकता है नुकसान

इस गोचर के दौरान दौरान पुराने राज खुल सकते हैं, रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, व्यापार में नुकसान हो सकता है और स्वास्थ्य में अचानक परेशानियां सामने आ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होती हैं, लेकिन कुछ राशियों पर यह असर सबसे ज्यादा नकारात्मक और गंभीर होगा। आइए जानते हैं कि इस समय किन राशि वालों को ज्यादा संभलकर रहना होगा और क्या उपाय करने होंगे।

वृषभ राशि03 / 07

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पैसों के मामले में बहुत नुकसानदायक रहेगा। पार्टनरशिप में पुराने झगड़े फिर से शुरू होंगे, साझा पैसों में विवाद बढ़ेगा और पुराने कर्ज का बोझ अचानक बढ़ सकता है। विश्वास की कमी से रिश्ते में दरार आएगी। व्यापार में बड़ा नुकसान और निवेश में गलती होने का खतरा रहेगा। शुक्रवार को विष्णु जी को हरी इलायची चढ़ाएं और जरूरतमंद बच्चों को हरी किताबें या पेन दान करें। ‘ओम बुं बुधाय नमः’ 41 बार जपें।

मिथुन राशि04 / 07

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल सबसे ज्यादा परेशानी देने वाला होगा क्योंकि बुध इस राशि के स्वामी हैं। वृश्चिक में उल्टी चाल चलते हुए बुध आपके बोलचाल, स्वास्थ्य और निजी रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। बातचीत में बार-बार गलतफहमी होगी, पुराने झगड़े फिर से शुरू हो सकते हैं और ऑफिस में छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करवा सकती हैं। पेट, त्वचा और नसों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। दिमाग में तनाव और निर्णय लेने में भ्रम बना रहेगा। इससे बचने के लिए आप हर बुधवार को 11 हरी मूंग की छोटी पोटली बनाकर जरूरतमंद को दान करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाते हुए ‘ओम बुं बुधाय नमः’ 108 बार जपें।

कन्या राशि05 / 07

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यह समय बेहद मुश्किल रहेगा क्योंकि बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं। वृश्चिक में वक्री होने से पैसों को लेकर फैसले लेने में भयंकर भ्रम होगा। पुराना निवेश डूब सकता है, कागजात में गलती पकड़ी जाएगी और व्यापार में धोखा मिलने का डर रहेगा। नौकरी करने वालों को बॉस से डांट या ट्रांसफर का तनाव सता सकता है। सिरदर्द, नींद न आना और पेट की गंभीर परेशानी बढ़ सकती है। बुधवार को हरे रंग की बोतल में शुद्ध पानी भरकर तुलसी के पौधे की 7 परिक्रमा करें। उसी पानी से नहाएं और ‘ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ 21 बार जपें।

वृश्चिक राशि06 / 07

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह बुध वक्री होना भावनात्मक तूफान लाएगा। पुराने राज, धोखे और विश्वासघात अचानक सामने आएंगे जिससे रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाएंगे। करियर में गलतफहमी और कानूनी झंझट बढ़ेंगे। गुप्त बीमारियां, जोड़ों का दर्द और डिप्रेशन चरम पर रहेगा। गुस्सा और जलन पर काबू रखना मुश्किल होगा। मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल चंदन की माला से ‘ओम बुं बुधाय नमः’ 108 बार जपें और गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाकर जरूरतमंदों में बांटें।

मीन राशि07 / 07

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह बुध वक्री भावनात्मक और मानसिक स्तर पर बहुत भारी पड़ेगा। पुरानी यादें और डर फिर से सताएंगे, रिश्तों में अनिश्चितता बढ़ेगी और भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। करियर में मौके चूक सकते हैं, यात्रा में रुकावट आएगी और स्वास्थ्य में कमजोरी, चक्कर या नींद की दिक्कत बढ़ेगी। शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें और माता दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाते हुए ‘ओम बुं बुधाय नमः’ 27 बार जपें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!