Shani Ast 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का कुंडली में महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। ये लोगों को उनके कर्मों अनुसार फल देते हैं। कहते हैं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। 22 फरवरी 2025 को शनि इस राशि में अस्त होने जा रहे हैं। जानिए शनि का अस्त होना किन राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगा।
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना अच्छा नहीं रहेगा। निजी और आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में दिक्कत होगी। अचानक से खर्च बढ़ जायेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नौकरी में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय व्यापारियों पर अपने प्रतिद्वंदियों की ओर से बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है। जरा सी भी लापरवाही की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
इस दौरान आप पर मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी साख में कमी आ सकती है। इस अवधि में न तो आपको मुनाफा होगा और न नुकसान। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह स्थिति आपके लिए परेशानी भरी हो सकती है।
