तिल, त्वचा पर बनने वाले गहरे रंग के काले या लाल धब्बे होते हैं। ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक शरीर पर मौजूदा तिल व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। पुरुषों के शरीर में दाहिनी ओर का तिल शुभ माना जाता है वहीं महिलाओं में बायीं तरफ तिल का होना अच्छा माना जाता है। चलिए जानते हैं शरीर के इन 6 अंगों पर तिल होना क्या बता सकता है?
अगर किसी व्यक्ति के माथे के बीचों-बीच तिल होता है तो वो व्यक्ति बुद्धिमान और भाग्यशाली माना जाता है। माथे के दाईं ओर तिल होना धन और सफलता की ओर संकेत करता है। माथे के बाईं ओर तिल होने से व्यक्ति को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
दाईं हथेली पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति मेहनती और आत्मनिर्भर है। बाईं हथेली पर तिल होना आर्थिक अस्थिरता और जीवन के संघर्षों को संकेत कर सकता है। उंगलियों पर तिल हो तो ये अस्थिर भाग्य और पैसों के आने-जाने की स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
यदि किसी व्यक्ति की गर्दन के सामने तिल है तो वो आकर्षक व्यक्तित्व वाला और वाणी से प्रभावशाली हो सकता है। गर्दन के पीछे तिल होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति धैर्यवान है लेकिन उसका भाग्य कभी-कभी उसकी इच्छाओं के विपरीत जा सकता है।
छाती के दाईं ओर तिल होना धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। छाती के बाईं ओर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति भावनात्मक परेशानियों का सामना कर सकता है। छाती के बीच में तिल होने से व्यक्ति को सफलता और सम्मान मिल सकता है।
पैर के तलवे पर तिल होने से व्यक्ति को अपने जीवन काल बहुत यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन उसके जीवन में संघर्ष भी बना रहता है। पैर की जांघों पर तिल हो तो ये धन-समृद्धि और संपत्ति के योग को बता सकता है।
पीठ के ऊपरी हिस्से पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति नेतृत्व करने वाला हो सकता है तथा उसका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। पीठ के निचले हिस्से पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।