अध्यात्म

शनि चल रहे हैं अस्त, इन 4 राशि वालों को फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम!

Shani Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। इस समय ये कुंभ राशि में अस्त चल रहे हैं। जानिए शनि के इस चाल से किन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

Image

Shani Ast 2025

Shani Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का अस्त होना अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। वर्तमान में शनि देव अस्त चल रहे हैं और शनि की ये स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रहेगी। शनि अपनी इसी अवस्था 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए शनि की इस चाल से किन राशि वालों को जिंदगी में परेशानिया आएंगी।

शनि अस्त 2025 (Shani Ast 2025)

वृषभ राशि- शनि के अस्त होने से आपको निजी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में दिक्कत आएगी। इस दौरान कोई खास लाभ न मिलने की उम्मीद है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ भी तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दौरान भाग्य का साथ कम मिलेगा। इसलिए आप इस अवधि में जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। वरिष्ठों के साथ संबंध कुछ खास नहीं रहने वाले हैं। इस दौरान धन कमाएंगे तो जरूर लेने उसे बचा नहीं पाएंगे। किसी न किसी चीज में पैसा खर्च हो जाएगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस दौरान कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदियों की तरफ से आप पर दबाव बढ़ सकता है। थोड़ी भी लापरवाही के कारण धन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस दौरान तनाव और कर्ज से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article