Aaj Kaun Sa Roza Hai 11 march 2026: रमजान का पाक महीना चल रहा है और दुनियाभर के मुसलमान रोजाना सेहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रख रहे हैं। ऐसे में हर सुबह रोजेदारों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, आज सेहरी का समय क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। सही समय की जानकारी होना जरूरी होता है ताकि रोजेदार फज्र की नमाज से पहले सेहरी कर सकें और पूरे दिन रोजा रख सकें। आइए जानते हैं आज 11 मार्च को कौन सा रोजा है? आज के रोजे की सेहरी का टाइम क्या है? आगे पढ़ें 21वें रोजे से जुड़ी पूरी जानकारी...
आज कौन सा रोजा है, 10 मार्च 2026 का सेहरी टाइम
11 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है
इस साल रमजान महीने की शुरुआत 18 से हुई थी। इसके अनुसार 11 मार्च 2026 (बुधवार) को रमजान का 21वां रोजा रखा जाएगा। इसके साथ ही रमजान का आखिरी अशरा यानी अंतिम दस दिनों का दौर चल रहा है, जिसे इस्लामी मान्यताओं में बहुत खास माना गया है। इन दिनों में मुसलमान इबादत, दुआ और कुरान की तिलावत पर अधिक ध्यान देते हैं।
11 मार्च को सेहरी का समय क्या है
सेहरी का समय देश के अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय के समय के आधार पर तय किया जाता है। इसलिए यह समय अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के अनुसार 11 मार्च 2026 को सेहरी का संभावित समय सुबह लगभग 05:02 बजे तक रहेगा। रोजेदारों को चाहिए कि वे फज्र की अजान से पहले सेहरी कर लें, क्योंकि फज्र की अजान के साथ ही रोजा शुरू हो जाता है।
रोजा कब से कब तक रखा जाएगा
रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी और फज्र की अजान के बाद रोजा शुरू हो जाता है। इसके साथ ही शाम को सूर्यास्त के बाद मगरिब की अजान और इफ्तार के साथ रोजा पूरा होता है। यानी रोजेदार सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।
रमजान में रोजे का महत्व
रमजान को इस्लाम में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामिक मान्यता है कि इसी महीने में पवित्र कुरान का अवतरण हुआ था। इसलिए मुसलमान इस पूरे महीने रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करते हैं। यह पाक महीना हमें सब्र और धैर्य, आत्मसंयम और दूसरों के प्रति सहानुभूति और अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश देता है।
