Sawan Shivratri Paran Time (सावन शिवरात्रि पारण समय): हिंदू धर्म में सावन की शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भक्त भोलेनाथ की भक्ति के साथ व्रत-उपवास भी रखते हैं। पूरे दिन के निर्जला या फलाहारी व्रत के बाद पारण का मुहूर्त देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। यहां से आप सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण कब होगा, ये जानें। साथ ही पारण करने का शुभ मुहूर्त और पारण कैसे करें, इस बात की जानकारी भी यहां है।
सावन की शिवरात्रि का पारण कब होगा?
आज 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा गया है। अब इस व्रत का पारण कल यानी 24 जुलाई बुधावर की सुबह में होगा।
सावन शिवरात्रि का पारण समय क्या है?
सावन शिवरात्रि व्रत 2025 के पारण मुहूर्त की बात करें तो इस व्रत का पारण बुधवार, 24 जुलाई 2025 की सुबह 05:38 AM से 07:00 AM के बीच करना शुभ है। यही शुभ मुहूर्त है।
व्रत पारण में क्या सावधानियां रखें?
व्रतधारियों को 24 जुलाई की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, फिर भगवान शिव को जल अर्पित करें, इसके बाद बेलपत्र, भांग-धतूरा और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद महादेव से जाने-अनजाने गलती के लिए क्षमा मांगे और सात्विक भोजन का भोग लगाएं। इसके बाद उसी सात्विक भोजन से अपना भी व्रत तोड़ें। व्रत पारण में अन्न या फल खाने से पहले स्नानादि और पूजा-पाठ जरूर करें। शिव जी का ध्यान कर व्रत पारण का संकल्प ले। पहला ग्रास भगवान को अर्पित करें। ध्यान दें, व्रत पारण के दौरान समय मांस, शराब या तामसिक भोजन से बचें।
