Sawan Shivratri Ki Puja Kaise Kare (सावन शिवरात्रि पूजा विधि): हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और महादेव की विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कावड़िए भी कावड़ जल शिवरात्रि के दिन ही चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि पर पूजा के लिए प्रदोष काल समय और निशिता काल मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि पूजा की पूरी विधि विस्तार से यहां।
Sawan Shivratri Puja Vidhi In Hindi
सावन शिवरात्रि पूजा विधि (Sawan Shivratri Puja Vidhi)
- शिवरात्रि के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और फिर स्नानादि करके साफ कपड़े धारण कर लें।
- इसके बाद जिस जगह आपको पूजा करनी हैं वहां भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और शिव शंकर जी के वाहन नंदी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें।
- इसके बाद भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और सभी की विधि विधान पूजा करें।
- फिर शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पंचामृत में तुलसी के पत्ते नहीं डालने हैं।
- इसके बाद भगवान को बेल पत्र, फल, फूल, दीप, नैवेद्य, इत्र आदि चीजें अर्पित करें।
- इसके बाद शिव चालीसा और शिवाष्टक का पाठ करें।
- पूजा के समय भगवान शिव के मंत्रों का लगातार जाप करते रहें।
- फिर शिवरात्रि की कथा सुनें और अंत में शिव जी की आरती करके पूजा संपन्न करें।
- भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
- कई लोग इस दिन रुद्राभिषेक भी कराते हैं।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024 (Sawan Shivratri 2024 Puja Muhurat)
सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त आधी रात में 12 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त 2024 की दोपबर 03:26 से 3 अगस्त की दोपहर 03:50 बजे तक रहेगी।
