सावन की आखिरी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Sawan Putrada Ekadashi 2026: सावन की अंतिम एकादशी 23 अगस्त को है। इस दिन राशि के अनुसार दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी पर क्या दान कर सकते हैं।

Sawan Putrada Ekadashi 2026: सावन महीने की आखिरी एकादशी को सावन पुत्रदा एकादशी या पवित्रा एकादशी कहा जाता है। इस बार यह व्रत 23 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 23 अगस्त को रात 2 बजे से शुरू होकर 24 अगस्त की सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 23 अगस्त को एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

Sawan Putrada Ekadashi 2026  पुत्रदा एकादशी पर क्या दान करें

पुत्रदा एकादशी पर क्या दान करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत, विष्णु पूजा और दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। संतान सुख की कामना रखने वाले दंपतियों के लिए भी इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने की परंपरा को ज्योतिष में भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहों से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से संबंधित ग्रह की अशुभता कम करने और सकारात्मक प्रभाव बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

End of Feed