सावन की पूर्णिमा की पूजा विधि और स्नान व दान के शुभ मुहूर्त, आज पूर्णिमा पर क्या करें दान

Sawan Purnima 2026 : आज सावन की पूर्णिमा और अंतिम दिन है। आज के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है। आइए जानते हैं कि सावन की पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है।

Sawan Purnima 2026 : आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सावन की पूर्णिमा है। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 08 मिनट से शुरू हुई और आज 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय पूर्णिमा तिथि में होने के कारण सावन पूर्णिमा का मुख्य स्नान, दान और धार्मिक कर्म आज ही किए जाएंगे।

Sawan Purnima 2026   सावन पूर्णिमा पूजा मुहूर्त

सावन पूर्णिमा पूजा मुहूर्त

सावन की पूर्णिमा भगवान शिव की आराधना और स्नान-दान के लिए बेहद खास मानी जाती है। आज सुबह पवित्र नदी में स्नान करना, घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करना, भगवान शिव का जलाभिषेक करना और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, इसलिए तिथि आधारित स्नान और दान का काम सुबह ही कर लेना चाहिए।

End of Feed