Sawan Purnima 2024 Date: किस दिन रखा जाएगा सावन पूर्णिमा का व्रत, यहां जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Sawan Purnima 2024 Date: सावन मास की पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन का व्रत रखने और गंगा स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सावन महीने की पूर्णिमा तिथि कब है।

Sawan Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में सावन मास की पूर्णिमा को बहुत ही विशेष महत्व है। पूर्णिमा की तिथि गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती है। सावन महीने की पूर्णिमा के बाद भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है। आइए जानें सावन महीने की पूर्णिमा कब है।

कब है सावन पूर्णिमा 2024 (Sawan Purnima 2024 Date)

हिंदू पंचांग सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।

सावन पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2024 Shubh Muhurat)

सावन पूर्णिमा के दिन सुबह 04:25 से लेकर 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ होगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:53 से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। ये मुहूर्त बहुत ही शुभ रहेगा।

सावन पूर्णिमा 2024 चंद्रदोय समय

सावन पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम को 06:56 पर होगा। इस मुहूर्त में चंद्र देवता को चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं। इस समय में अर्घ्य देना शुभ होगा। इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से चंद्रदेव का आशीर्वाद हमेशा रहेगा।

Sawan Purnima Significance (सावन पूर्णिमा महत्व)

सावन पूर्णिमा का शास्त्रों में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। सावन पूर्णिमा पर पूर्वजों की पूजा भी की जा सकती है। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन पूर्णिमा पर शिव जी की पूजा करने से भी शिव की कृपा मिलती है।

End of Feed