Fourth Sawan Somwar 2024: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही खास महीना माना जाता है। इस महीने में देवो के देव महादेव की पूजा की जाती है। सावन में सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन के सोमवार को बहुत ही उत्तम फलदायी माना गया है। सावन के सोमवार का व्रत रखने से व्रती की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही घर परिवार में सुख, समृद्धि होती है। इस साल सावन के महीने में पांच सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। अभी तक तीन सोमवार का व्रत रखा जा चुका है। 12 अगस्त को चौथा सावन सोमवार व्रत रखा जा रहा है। जान लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।
चौथा सावन सोमवार 2024 मुहूर्त (Fourth Sawan Somwar Shubh Muhurat 2024)
सावन के चौथे सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:05 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:59 से 12:52 तक होगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा। इस मुहूर्त में शिव जी की पूजा करें।सावन के चौथे सोमवार की पूजा विधि (Fourth Sawan Somwar Puja Vidhi)
- सावन के चौथे सोमवार के दिन स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन शुभ मुहूर्त शिव मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करें।
- उसके बाद भगवान शिव को जल, अक्षत, चंदन और फूल अर्पित करें।
- फिर शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
- अंत में शिव जी की आरती करें और भोग लगाएं।
सावन के चौथे सोमवार उपाय
- सावन सोमवार के शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी और प्रेम में मधुरता बढ़ेगी।
- सावन के सोमवार को प्रतिदिन जल में काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से रोग दूर होते हैं।
- सावन के चौथे सोमवार को अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
