अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 12 August 2024: सावन महीने के चौथे सोमवार के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 12 August 2024: सावन मास के चौथे सोमवार के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन सूर्यास्त शाम के 7 बजकर 7 मिनट पर रहने वाला है। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 12 August 2024: सावन महीने के चौथे सोमवार के दिन सुबह 8 बजे के बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। आज के दिन सुबह 8 बजकर 34 मिनट के बाद विशाख नक्षत्र रहने वाला है। सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा पाठ या कोई भी शुभ काम ना करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 12 August 2024 (आज का पंचांग 12 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष

तिथि-सप्तमी 08 am तक फिर अष्टमी

व्रत व पर्व- श्रावण सोमवार व्रत

दिवस-सोमवार

सूर्योदय-05:45am

सूर्यास्त-07:07pm

नक्षत्र- स्वाती 08:34am तक फिर विशाखा

चन्द्र राशि- तुला,स्वामीग्रह-शुक्र

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण- वणिज07:53am तक फिर विष्टि

योग: शुक्ल04:30pm तक फिर ब्रम्ह

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

2विजय मुहूर्त-02:28pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:29pm से 07:26 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;55am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-आज श्रावण माह का सोमवार है। शिव उपासना करें। कालसर्प दोष का उपाय करें। श्रावण माह सोमवार का व्रत करें। आचरण पर ध्यान दें। रामकथा श्रवण करें।आज कुशोदक व मधु से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें।घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शिवलिं की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज घी से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। मधु से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर पूजन करें।

क्या न करें-किसी का अहित न करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article