अध्यात्म

First Sawan Somvar 2023: सावन का पहला सोमवार कब है? 19 साल बाद सावन में पड़ेंगे पूरे 8 सोमवार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 5, 2023, 03:07 PM IST

Sawan Somvar 2023 Start Date: इस साल सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस सावन कुल 8 सोमवार व्रत पड़ेंगे। जानिए सावन का पहला सोमवार (Sawan Ka Pehla Somvar Kab Hai) कब पड़ेगा।

Image

Sawan Somvar Vrat 2023 Start Date: सावन सोमवार व्रत कब से शुरू हो रहे हैं, जानिए

Sawan Somvar 2023 Date: सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि पूरे 2 महीने तक रहेगा। जिस वजह से इस बार शिव भक्त 4 नहीं बल्कि 8 सावन सोमवार व्रत रखेंगे। दरअसल ऐसा मलमास (Malmas 2023) पड़ने के कारण हो रहा है। मलमास या अधिकमास (Adhikmas 2023) वो महीना होता है जो हर तीन साल में आता है। मलमास के मलीन होने के कारण इस महीने में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। मलमास के कारण ही सावन महीने में 8 सोमवार पड़ेंगे।

सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023 Date)

सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023

सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023

सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023

सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023

सावन का पांचवा सोमवार- 7 अगस्‍त 2023

सावन का छठवां सोमवार- 14 अगस्‍त 2023

सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्‍त 2023

सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्‍त 2023

सावन सोमवार व्रत और पूजा विधि (Sawan Somvar Vrat Puja Vidhi)

  • सुबह सूर्योदय से पहले जाग जाएं और शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी तैयार कर लें।
  • फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
  • फिर महादेव के व्रत का संकल्प लें।
  • दिन में दो बार भगवान शिव की प्रार्थना करें।
  • पूजा में संभन हो तो तिल के तेल का दीया जलाएं और भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
  • शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल और बेल की पत्तियां चढ़ाएं।
  • व्रती सावन व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
  • संध्याकाल में पूजा खत्म होने के बाद व्रत खोलें और व्रत वाला भोजन करें।

सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somvar Vrat Ke Fayde)

कहते हैं जो व्यक्ति सावन सोमवार व्रत करता है उसकी सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। सावन व्रत रखने वाले लोगों को शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article