अध्यात्म

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye: सावन के व्रत में क्‍या आम और नमक खा सकते हैं, जानें श्रावण मास के व्रत में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

Sawan Somvar Vrat Me Kya Khana Chahiye (सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए): सावन सोमवार व्रत में फलाहार करना चाहिए। अन्न का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस व्रत में मौसमी फल खा सकते हैं। लेकिन क्या सावन सोमवार में नमक खा सकते हैं। यहां आप जानेंगे सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Image

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khana Chahiye

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye (सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं): आज दूसरासावन सोमवार व्रत है। इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। तो आपको बता दें सावन सोमवार व्रत में आप फलाहार ले सकते हैं। लेकिन अन्न का सेवन भूलकर भी नहीं करना है। कई लोग इस व्रत में शाम में भोजन कर लेते हैं तो कई लोग पूरे दिन फलाहार पर रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए।

सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye)

  • मौसमी फल जैसे केला, सेब और आम।
  • दूध, दही, छाछ और लस्सी।
  • कच्चा नारियल और नारियल पानी।
  • व्रत खोलते समय लौकी या कद्दू के सब्जी।
  • साबूदाने की खिचड़ी या खीर।
  • उबले हुए आलू, आलू की टिक्की या हलवा।
  • सिंघाड़ा आटा और कुट्टू आटा।
  • मखाने और ड्राई फ्रूट्स।
  • चाय और कॉफी।

सावन सोमवार व्रत में नमक खा सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Namak Kha Sakte Hai)

सावन सोमवार व्रत में साधारण नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे को ज्यादातर लोग इस व्रत में किसी भी तरह का नमक नहीं खाते हैं। लेकिन अगर बिना नमक के आपके लिए व्रत रखना मुश्किल है तो आप सेंधा नमक का प्रयोग करें।

क्या सावन सोमवार व्रत में कॉफी पी सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Coffee Pi Sakte Hai)

जी हां, आप सावन सोमवार व्रत में कॉफी पी सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि दूध, चीनी और कॉफी में अन्न वाले हाथ न लगे हों।

क्या सावन सोमवार व्रत में चाय पी सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Tea Pi Sakte Hai)

सावन सोमवार व्रत में चाय पी जा सकती है। बस चाय बनाते समय सफाई का ध्यान रखें। उसमें अन्न वाले हाथ गलती से भी न लगाएं।

क्या सावन सोमवार में दही खा सकते हैं (Sawan Somwar Vrat Me Dahi Kha Sakte Hai)

सावन सोमवार व्रत में दही का सेवन कर सकते हैं। आप दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं।

सावन सोमवार में आम खा सकते हैं (Sawan Somwar Me Aam Kha Sakte Hai)

जी हां, आप सावन सोमवार में आम खा सकते हैं। क्योंकि आम फल है। आप चाहें तो इसका शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत में क्या न खाएं (Sawan Somwar Vrat Me Kya Na Khaye)

सावन सोमवार व्रत में अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। साधारण नमक भी नहीं खा सकते हैं। हरी सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए। नशा नहीं करना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article