अध्यात्म

Sawan Ka Mahatva In Hindi: सावन के महीने में की जाती है शिव जी की पूजा, जानिए इस महीने का महत्व

Sawan Ka Mahatva In Hindi: सावन का भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। आइए जानते हैं सावन महीने के महत्व के बारे में।

Image

Sawan Ka Mahatva

Sawan Ka Mahatva In Hindi: सावन महीने की शुरुआत हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अगले दिन से होती है। इस साल सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। इस महीने का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही विशेष महत्व है। धार्मिक दृष्टिकोण से सावन का महीना भगवान शिव की पूजा करने से सबसे सर्वश्रेष्ठ महीना माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। इस महीने में शिव जी की पूजा करने से शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। आइए जानते हैं सावन महीने के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में।

Sawan Ka Mahatva In Hindi (सावन मास का महत्व)

सनातन परंपरा में सावन के महीने का विशेष महत्व है। ये महीना जप, तप और शिव जी की भक्ति की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन के समय जो विष निकला था। उसका पान भगवान शिव ने किया था। शिव जी के विषपान करने के कारण शिव जी के शरीर में बहुत ही गर्मी हो गई। इस कारण सावन के महीने में शिव के मन और तन को शांत करने से शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही शिव जी भांग और धतूरा भी अर्पित किया जाता है। सावन के पवित्र महीने में ही माता पार्वती ने हजार वर्ष की कठिन तपस्या के बाद भगवान को प्राप्त किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी ने माता पार्वती को पत्नि के रूप में स्वीकार किया था, इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है।

प्रकृतिक रूप से सावन का महत्व

सावन का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि प्रकृतिक के तौर पर भी सावन का खासा महत्व है। इस महीने में बारिश होती है चारो तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। ये महीना आशा और जीवन का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में एक स्वाद होता है। ये महीना शिव तत्व तक पहुंचने के लिए बहुत ही खास होता है। सावन के सुनहरे मौसम का हमको आंनद उठाना चाहिए। ये महीना हर- हर महादेव के जयकारे से गूंजा रहता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article