Sawan 2024 Upay In Hindi : सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में शिव जी की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो गई है। सावन के महीने का ज्योतिष शास्त्र से लेकर विज्ञान में भी खास महत्व बताया गया है। ये महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम महीना बताया गया है। इस महीने में शिव जी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में सावन के महीने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन से उपाय करने चाहिए।
Sawan 2024 Upay In Hindi (सावन महीने के उपाय)
- सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से किया जाना चाहिए। गन्ने के रस से अभिषेक करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
- सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और अपनी इच्छानुसार दूध, दही का दान करें। ऐसा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।
- सावन के मास में पूजा के दौरान पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जप करें। इस मंत्र के जाप से शिव जी खुश होते हैं और सारी मनोकामना पूरी करते हैं।
- इस माह में पूजा के दौरान मां पार्वती को चांदी की पायल अर्पित करें। ऐसा करने से पार्वती जी प्रसन्न होती हैं और तरक्की मिलती है।
- सावन के महीने में हर रोज शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही देरी समाप्त हो जाएगी।
