Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: सावन का आखिरी सोमवार कब है, जानिए अभी कितने सोमवार व्रत बचे हैं

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जा चुका है और अब 29 जुलाई को दूसरा सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा। यहां आप जानेंगे सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ रहा है।

Sawan Ka Aakhri Somwar Kab Hai 2024 (सावन का आखिरी सोमवार कब है 2024): हिंदू धर्म में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाया जाता है। शाम में प्रदोष काल के समय शिव जी की विधि विधान पूजा की जाती है उसके बाद ही ये व्रत खोला जाता है। यहां हम जानेंगे सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ रहा है।

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024

सावन का आखिरी सोमवार कब है 2024 में (Sawan Last Somwar 2024)

सावन का आखिरी सोमवार 19 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। इसके अलावा नारली पूर्णिमा, गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस पर्व भी इसी दिन पड़ेंगे।

End of Feed