Sawan 2025: सावन कब से लग रहा है? जानिए इस बार कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे

Sawan 2025: सावन महीने का सनातन धर्म के लोगों के लिए विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस महीने शिव की अराधना की जाती है। साथ ही श्रद्धालु सावन सोमवार के व्रत रखते हैं। जानिए इस साल श्रावण मास कब से शुरू हो रहा है और इस बार कितने सोमवार व्रत आएंगे।

Sawan 2025: पवित्र सावन महीना जुलााई-अगस्त में आता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। ये भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है। इसलिए इस दौरान श्रद्धालु शिव शंकर जी की विधि विधान पूजा करते हैं। कहते हैं जो कोई सावन में आने वाले सभी सोमवार के व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस महीने में शिवलिंग की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। चलिए आपको बताते हैं इस साल सावन कब से कब तक रहेगा और सावन सोमवार कब-कब पड़ेंगे।

Sawan 2025 Start Date And End Date

सावन महीना कब से कब तक रहेगा 2025 (Sawan 2025 Start Date And End Date)

सावन महीना इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। ये महीना भगवान शिव की अराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

End of Feed