हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की उस पर सदैव कृपा बनी रहे। क्योंकि जिन पर माता की कृपा बरसती है उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। वास्तु और ज्योतिष अनुसार जब मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाने वाली होती हैं तो घर में कुछ शुभ संकेत मिलने लगते हैं। जानिए क्या हैं ये शुभ संकेत।
अगर आपको घर में कई दिनों तक लगातार चींटियों का झुंड दिखाई दे रहा है तो समझिए माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बरसने वाली है।
अगर आपको सपने में लाल साड़ी पहने कोई स्त्री दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हैं। ये सपना धन में वृद्धि होने का संकेत माना जाता है।
अगर आपके घर में बिल्ली ने आकर बच्चे दे दिए हैं तो समझ जाएं कि आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। ये सपना अमीर बनने का संकेत देता है।
अगर आपको सपने में उल्लू, मोर, गरुड़ या गंगा नदी दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है।
अगर घर में तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और वो जल्दी ही आपको धनवान बनाने वाली हैं।
अगर घर में पक्षी ने कहीं घोंसला बना लिया है और उसमें पक्षी ने अंडे भी दे दिए हैं तो समझ जाए आपका बुरा वक्त अब खत्म होने वाला है। ये सपना बेहद शुभ माना जाता है।
अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर बार-बार गाय आ रही है तो ये बेहद ही शुभ संकेत है। इसका मतलब है आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी प्रवेश करने वाली हैं। ऐसे में गाय को रोटी जरूर खिलाएं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)