Sawan Bhajan Lyrics, Shiv Ji Ke Bhajan: सावन का महीना शुरू चल रहा है। ये महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस महीने हर कोई अपने-अपने तरीके से भोलेनाथ को खुश करने की कोशिश में लगा होता है। कुछ बाबा को जल चढ़ाते हैं तो कुछ लोग व्रत रखते हैं। महादेव के मंदिर में तो भक्तों का तांता लगा होता है। अगर आप भी शिव जी के भक्त हैं और सावन के भजन ढूंढ रहे हैं तो यहां आपको सावन के सुपरहिट भजन मिलेंगे। यहां भजन के लिरिक्स लिखित में मौजूद हैं।
1) शिव शंकर को जिसने पूजा-
शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ||
भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ।|
डमरू वाला है जग में दयालु बड़ा,
दीन दुखियों का देता जगत का पिता,
सब पे करता है ये भोला शंकर दया,
सबको देता है ये आसरा ||
इन पावन चरणों में अर्पण,
आकर जो इक बार हुआ,
अंतकाल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ |
शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ ||
नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता,
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब ||
नाथ असुर प्राणी सब पर ही,
भोले का उपकार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ||
शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ||
भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ||
2) मन मेरा मंदिर-
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
पार्वती जब सीता बन कर
जय श्री राम के सम्मुख आई
राम ने उनको माता कहकर
शिव शंकर की महिमा गायी
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
तेरी जटा से निकली गंगा
और गंगा ने भीष्म दिया है
तेरे भक्तों की शक्ति ने
सारे जगत को जीत लिया है
तुझको सब देवोँ ने पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
ओम नमः शिवाय नमो
ओम नमः शिवाय नमो ….
3) सुबह-सुबह ले शिव का नाम-
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम
देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम, नील कंठ को कोटि प्रणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम
शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम
करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम, शिव के हाथों में परिणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम
शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम, मन को आएगा आराम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।