अध्यात्म

Sawan 2023: धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा आपका जीवन, देखें में शिव को प्रसन्न करने के रामबाण टोटके व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 02:13 PM IST

Lal kitab totke for sawan (सावन के टोटके व उपाय): शिव सिद्ध सावन का महीना कल से शुरू होने वाला है, सावन मास में भगवान शिव की स्तुति कर उन्हें प्रसन्न करने का संकल्प है। तो लाल किताब के ये रामबाण टोटके व उपाय आपके बड़े ही काम के हो सकते हैं।

Image

Sawan 2023 start date sawan vrat ke totke upay lal kitab nuskhe for money happiness

Sawan Ke Totke Remedies upay (सावन के टोटके व उपाय): कहते हैं कि शिव का हाथ जिस भी जातक के सिर पर हो, उसका कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। बेशक इस सावन मास में अगर आप भी शिव स्तुति कर भोले का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो लाल किताब के रामबाण नुस्खे और टेटके आपके बड़े ही काम के हो सकते हैं। देखें सावन के टोटके जिन्हें विधिवत पूरा कर आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य से भर जाएगा।

Sawan 2023 Lal Kitab Totke Upay, सावन टोटके और उपाय

शमी की जड़

अगर किसी भी जातक के जीवन में धन धान्य से जुड़ी कोई दिक्कत है। तो एसे में सावन में शमी के पेड़ के जड़ लेकर उसे शिवजी पर चढ़ाने और फिर उसी जड़ को ले जाकर तिजोरी में रख देने से घर में पैसों से जुड़ी किल्लत को दूर किया जा सकता है।

बिल्व पत्र चढ़ाएं

जातकों के जीवन में किसी तरह की असफलता उत्पन्न हो रही है अथवा कोई भी काम आसानी से हो ही नहीं पा रहा है। तो ऐसे में सावन मास के सोमवार पर शिवलिंग पर 21 बिल्व पत्र अवश्य चढ़ाएं। बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय भी लिख देंगे, और अच्छा रहेगा ऐसा करने से जातकों से सभी रूके और असफल कार्य सुलझ जाते हैं।

दही से अभिषेक

शिव जी के भक्तों के जीवन में अगर किसी प्रकार की दिक्कत या कष्ट उत्पन्न हो रहे हैं। तो ऐसे में सावन के महीने में जातक अपने कष्टों का निवारण करने के लिए शिवलिंग पर दही चढ़ाकर, भोले बाबा का अभिषेक कर सकते हैं।

केसर वाला दूध

जातकों के वैवाहिक जीवन में अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है, तो ऐसे में शिवलिंग पर केसर युक्त दूध चढ़ाने से शादीशुदा जीवन की अड़चने दूर होने की मान्यता है। शादीशुदा जोड़ा अगर मिलकर ऐसा करेगा तो शिव जी अत्यधिक प्रसन्न होंगे और जातकों की सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

बैल को हरा चारा खिलाएं

अगर आपके भी सारे काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं और ऐसा प्रतित हो रहा है मानो आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है। तो इस परेशानी का हल करने के लिए आप सावन में बैल को हरा चारा खिला सकते हैं। बैल को नंदी भगवान का ही रूप माना जाता है, जो शिव जी के वाहन थे।

मछलियों को आटा

आमदनी में कमी आ रही है, तो ऐसे में सावन के सोमवार और शनिवार के दिन मछलियों को आटा खिलाना बहुत ही लाभदायक हो सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भगवान भोलेनाथ तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही साथ जातकों की कुंडली पर से राहु केतु के बुरे प्रभाव भी कम होते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article