अध्यात्म

Sawan Hindu Calendar 2023: सावन हिंदू कैलेंडर 2023, जानिए श्रावण मास में कब कौन सा त्योहार पड़ेगा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 5, 2023, 08:59 AM IST

Sawan Hindu Calendar 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023, Sawan Shivratri 2023, Nag Panchami 2023, Raksha Bandhan 2023 Date): सावन हिंदू कैलेंडर अनुसार इस बार सावन महीना 59 दिनों का रहेगा। इस महीने सावन सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, एकादशी व्रत समेत कई त्योहार पड़ेंगे। जानिए सावन के सभी व्रत-त्योहारों की डेट लिस्ट।

Image

Sawan 2023 Calendar In Hindi: सावन हिंदू कैलेंडर 2023

Sawan Hindu Calendar 2023 (सावन हिंदू कैलेंडर 2023): सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। ये माह भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले हर एक त्योहार का खास महत्व है। कहते हैं इस महीने भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। श्रावण मास (Sawan Month 2023) में सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023), मंगला गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat), सावन शिवरात्रि व्रत (Sawan Shivratri Vrat 2023), नागपंचमी पर्व (Nag Panchami 2023), रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2023), पुत्रदा एकादशी व्रत (Putrada Ekadashi Vrat 2023), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat July 2023), एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat July 2023) समेत कई व्रत-त्योहार आते हैं। जानिए पंचांग अनुसार इन सभी व्रत-त्योहारों की डेट।

सावन हिंदू कैलेंडर 2023 (Sawan Hindu Calendar 2023)

तारीख त्योहार
4 जुलाई 2023 सावन प्रारंभ, प्रथम मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023संकष्टी चतुर्थी व्रत
9 जुलाई 2023मासिक जन्माष्टमी, भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023श्रावण पहला सोमवार व्रत
11 जुलाई 2023श्रावण दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023कामिका एकादशी
15 जुलाई 2023शनि त्रयोदशी, श्रावण शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
17 जुलाई 2023सोमवती अमावस, हरियाली अमावस्या, दूसरा श्रावण सोमवार व्रत, कर्क संक्रांति
18 जुलाई 2023श्रावण तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023विनायक चतुर्थी
24 जुलाई 2023तीसरा श्रावण सोमवार व्रत
25 जुलाई 2023श्रावण चौथा मंगला गौरी व्रत
26 जुलाई 2023मासिक दुर्गाष्टमी
29 जुलाई 2023पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023प्रदोष व्रत
31 जुलाई 2023चौथा श्रावण सोमवार व्रत
1 अगस्त 2023पूर्णिमा, श्रावण पांचवा मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त 2023संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023पांचवा श्रावण सोमवार व्रत
8 अगस्त 2023श्रावण छठा मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी, जन्माष्टमी
12 अगस्त 2023परम एकादशी
13 अगस्त 2023प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023छठा श्रावण सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 अगस्त 2023श्रावण सातवां मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2023अमावस्या
17 अगस्त 2023सिंह संक्रांति
19 अगस्त 2023हरियाली तीज
20 अगस्त 2023विनायक चतुर्थी
21 अगस्त 2023नाग पंचमी, सातवां श्रावण सोमवार व्रत
22 अगस्त 2023श्रावण आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्की जयंती
23 अगस्त 2023तुलसीदास जयंती
24 अगस्त 2023मासिक दुर्गाष्टमी
25 अगस्त 2023वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त 2023श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023आठवां श्रावण सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, प्रदोष व्रत
29 अगस्त 2023श्रावण नवां मंगला गौरी व्रत
30 अगस्त 2023रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती
31 अगस्त 2023गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस
हिंदू पंचांग अनुसार सावन का महीना इस साल 59 दिनों का होगा। इस सावन 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जायेंगे। इतना ही नहीं इस बार सावन में 4 प्रदोष व्रत भी पड़ेंगे वहीं 2 मासिक शिवरात्रि होंगी। इस लिहाज से ये पूरा महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास रहेगा।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article