Sawan 2023 Date And Festivals List: भगवान शिव की पूजा का विशेष महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। मलमास (Malmas 2023) लगने का कारण ये महीना इस बार पूरे दो महीने रहेगा। पंचांग अनुसार इस साल श्रावण मास (Shravan Maas 2023) की समाप्ति 31 अगस्त को हो रही है। इस सावन 8 सावन सोमवार (Sawan Somvar 2023), 2 शिवरात्रि (Shivratri 2023) और 4 प्रदोष व्रत पड़ेंगे। जानकारी अनुसार ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है। सावन महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी आएंगे। सावन के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2023), नाग पंचमी (Nag Panchami 2023), श्रावण पुत्रदा एकादशी (Shravan Putrada Ekadashi 2023) और रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2023) इस महीने के मुख्य व्रत त्योहार हैं।
श्रावण 2023 व्रत-त्योहार (Sawan 2023 Vrat-Tyohar)
4 जुलाई 2023- श्रावण प्रारंभ, प्रथम मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023- संकष्टी चतुर्थी व्रत
9 जुलाई 2023- मासिक जन्माष्टमी, भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023- श्रावण पहला सोमवार व्रत
11 जुलाई 2023- श्रावण दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023- कामिका एकादशी
15 जुलाई 2023- शनि त्रयोदशी, श्रावण शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
17 जुलाई 2023- सोमवती अमावस, हरियाली अमावस्या, दूसरा श्रावण सोमवार व्रत, कर्क संक्रांति
18 जुलाई 2023- श्रावण तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023- विनायक चतुर्थी
24 जुलाई 2023- तीसरा श्रावण सोमवार व्रत
25 जुलाई 2023- श्रावण चौथा मंगला गौरी व्रत
26 जुलाई 2023- मासिक दुर्गाष्टमी
29 जुलाई 2023- पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023- प्रदोष व्रत
31 जुलाई 2023- चौथा श्रावण सोमवार व्रत
1 अगस्त 2023- पूर्णिमा, श्रावण पांचवा मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त 2023- संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023- पांचवा श्रावण सोमवार व्रत
8 अगस्त 2023- श्रावण छठा मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी, जन्माष्टमी
12 अगस्त 2023- परम एकादशी
13 अगस्त 2023- प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023- छठा श्रावण सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 अगस्त 2023- श्रावण सातवां मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2023- अमावस्या
17 अगस्त 2023- सिंह संक्रांति
19 अगस्त 2023- हरियाली तीज
20 अगस्त 2023- विनायक चतुर्थी
21 अगस्त 2023- नाग पंचमी, सातवां श्रावण सोमवार व्रत
22 अगस्त 2023- श्रावण आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्की जयंती
23 अगस्त 2023- तुलसीदास जयंती
24 अगस्त 2023- मासिक दुर्गाष्टमी
25 अगस्त 2023- वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त 2023- श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023- आठवां श्रावण सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, प्रदोष व्रत
29 अगस्त 2023- श्रावण नवां मंगला गौरी व्रत
30 अगस्त 2023- रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती
31 अगस्त 2023- गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस
सावन में इस बार अधिकमास पड़ने के कारण कई व्रत-त्योहार बढ़ गए हैं। जैसे इस श्रावण महीने में 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे वहीं मंगला गौरी व्रत नौ रहेंगे। प्रदोष व्रत 4 तो शिवरात्रि 2 रहेंगी। अधिकमास के कारण ही रक्षाबंधन की डेट भी आगे बढ़ गई है।
