अध्यात्म

भारी नुकसान की है आंशका, बेहद संभलकर चलें ये 4 राशियां ; शून्य डिग्री पर आए मंगल और शनि

Shani-Mangal Yuti 2026: 20 अप्रैल 2026 की सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर शनि और मंगल एक ही डिग्री पर आ गए हैं, जिससे दोनों ग्रहों की युति बन गई है। इससे भारी नुकसान होने की आशंका है।

Image

शनि-मंगल ने बनाई युति

Shani-Mangal Yuti 2026 : 20 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायाधीश शनि एक-दूसरे से शून्य डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच युति बन गई है। इससे बेहद अशुभ कठिन योग का निर्माण हो गया है। इसके चलते कुछ राशि वालों को काफी अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान दुर्घटना के योग भी बनते हैं, जिसके चलते परेशानियां हो सकती हैं।

ज्योतिष में शनि और मंगल की युति को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि शनि धैर्य, कर्म और धीमी गति का कारक है, जबकि मंगल ऊर्जा, क्रोध और जल्दबाजी का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में तनाव, टकराव और बाधाओं की स्थिति बन सकती है। इस बार यह युति मीन राशि में बन रही है, जिससे कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

शनि-मंगल युति का प्रभाव (Effect of Shani-Mangal Yuti)

यह युति व्यक्ति के भीतर असंतुलन पैदा कर सकती है। एक ओर जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ती है, तो दूसरी ओर कामों में देरी और रुकावट भी आती है। इससे मानसिक तनाव, गुस्सा और असंतोष बढ़ सकता है। खासतौर पर करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर इसका असर देखने को मिलता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह युति करियर और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी ला सकती है। काम में रुकावटें आ सकती हैं और आपके प्रयासों के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। ऑफिस में किसी के साथ विवाद की स्थिति भी बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और निर्णय लेने में कंफ्यूजन रहेगा।

उपाय: रोज सुबह 'ॐ शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें और शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए यह युति रिश्तों और पार्टनरशिप में तनाव ला सकती है। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और गुड़-चना का भोग लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए यह युति घरेलू जीवन में अशांति ला सकती है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं और मानसिक शांति भंग हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

उपाय: घर में नियमित रूप से दीपक जलाएं और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि में ही यह युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभाव महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है।

उपाय: रोज 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें और सोमवार को सफेद वस्त्र का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article