Sarva Pitru Amavasya 2024 Date: सर्वपितृ अमावस्या कब है, जानिए इस दिन का श्राद्ध क्यों माना गया है महत्वपूर्ण

Sarva Pitru Amavasya 2024 Date (सर्वपितृ अमावस्या कब है 2024): सनातन धर्म में सर्वपितृ अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि मालूम न हो। चलिए जानते हैं इस साल सर्वपितृ अमावस्या कब मनाई जाएगी और इसका क्या महत्व है।

Sarva Pitru Amavasya 2024 Date (सर्वपितृ अमावस्या कब है 2024): सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस तिथि पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि का पता नहीं हो या किसी कारण उनका श्राद्ध छूट गया हो। कहते हैं इस दिन श्राद्ध करने से सभी पितरों की आत्मा को शांति मिल जाती है। सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध को महालय विसर्जन के नाम से भी जाना जाता है। ये श्राद्ध आश्विन अमावस्या के दिन पड़ता है। चलिए जानते हैं इस साल सर्वपितृ अमावस्या कब है और इस दिन क्या करना चाहिए।

Sarva Pitru Amavasya 2024 Date

Sarva Pitru Amavasya 2024 Date

सर्वपितृ अमावस्या कब है 2024 (Sarva Pitru Amavasya 2024 Date)

सर्वपितृ अमावस्या2 अक्टूबर 2024, बुधवार
कुतुप मूहूर्त11:32 AM से 12:19 PM
रौहिण मूहूर्त12:19 PM से 01:07 PM
अपराह्न काल01:07 PM से 03:29 PM
अमावस्या तिथि प्रारम्भ1 अक्टूबर 2024, 09:39 PM
अमावस्या तिथि समाप्त03 अक्टूबर 2024 को 12:18 AM

सर्वपितृ अमावस्या का महत्व (Sarva Pitru Amavasya Mahatva In Hindi)

अमावस्या तिथि का श्राद्ध परिवार के उन मृत सदस्यों के लिये किया जाता है जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि या फिर चतुर्दशी तिथि पर हुई हो। इसके अलावा जिन लोगों की मृत्यु तिथि याद न हो या उनका श्राद्ध किसी कारण छूट गया हो। कहते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध करने से सभी पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त हो जाती है।

End of Feed