Saraswati Puja Vidhi In Hindi: बसंत पंचमी सरस्वती पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती समेत संपूर्ण जानकारी यहां

Saraswati Puja (Basant Panchami) 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा कैसे करनी चाहिए? अगर इस बारे में खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां आप जानेंगे बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा की संपूर्ण विधि।

Saraswati Puja (Basant Panchami) 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti: 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार में माता सरस्वती की पूजा की जाती है। पंचांग अनुसार ये त्योहार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। मान्यता है इसी शुभ दिन पर माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को सरस्वती पूजा के नाम से भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाती है और उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। अगर आप घर पर मां सरस्वती की पूजा करना चाहते हैं तो यहां जानिए सरस्वती पूजा की सरल विधि।

basant panchami puja vidhi

Saraswati Puja (Basant Panchami) 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा विधि 2024 (Basant Panchami Saraswati Puja Vidhi 2024)

  • बसंत पंचमी के दिन स्नान के बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
  • फिर एक साफ पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर माता की मूर्ति या फोटो स्थापित करें।
  • माता की मूर्ति या प्रतिमा को भी गंगाजल से स्नान कराएं।
  • फिर उनके सामने धूप-दीप, अगरबत्ती जलाएं।
  • फिर माता का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
  • फिर मां सरस्वती को तिलक लगाएं और इस दिन खुद भी हल्दी का टीका लगाएं।
  • माता को पुष्प माला पहनाएं।
  • मां को पीली मिठाई और फलों का भोग लगाएं।
  • अंत में माता की आरती जरूर करें।
  • इस दिन सरस्वती वंदना जरूर पढ़ें।

सरस्वती पूजा मंत्र 2024 (Saraswati Puja Mantra 2024)

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

End of Feed