Basant Panchami (Saraswati Puja) 2025 Date and Time In Hindi: बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा और श्रीपंचमी के नाम से भी जाता है। इस दिन बुद्धि की देवी मां सरस्वती और कामदेव की पूजा की जाती है। ये दिन हर प्रकार के मांगलिक कार्यों जैसे- विवाह, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ माना जाता है। अबूझ विवाह के लिए बसंत पंचमी के दिन सबसे उत्तम मुहूर्त होता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। जानिए अगले पांच साल में बसंत पंचमी कब-कब पड़ेगी।।
बसंत पंचमी कब है 2025 (Basant Panchami 2025 Date And Time)
2025 में बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 07:09 AM से 12:35 PM तक रहेगा। पंचांग अनुसार पंचमी तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी की सुबह 09:14 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 3 फरवरी 2025 की सुबह 06:52 पर होगी।
बसंत पंचमी 2026 की तारीख (Basant Panchami 2026 Date And Time)
2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 07:13 AM से 12:33 PM तक रहेगा। पंचांग अनुसार पंचमी तिथि का प्रारंभ 23 जनवरी को 02:28 AM से होगा और इसकी समाप्ति 24 जनवरी को 01:46 AM पर होगी।
बसंत पंचमी 2027 की तारीख (Basant Panchami 2027 Date And Time)
2027 में बसंत पंचमी 11 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 07:03 AM से 12:36 PM तक रहेगा। पंचांग अनुसार पंचमी तिथि का प्रारंभ 11 फरवरी को 03:04 AM से होगा और इसकी समाप्ति 12 फरवरी को 03:18 पर होगी।
बसंत पंचमी 2028 की तारीख (Basant Panchami 2028Date And Time)
2028 में बसंत पंचमी 31 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 07:14 AM से 12:35 PM तक रहेगा। पंचांग अनुसार पंचमी तिथि का प्रारंभ 31 जनवरी को 07:14 AM से होगा और इसकी समाप्ति 1 फरवरी को 09:27 AM पर होगी।
बसंत पंचमी 2029 की तारीख (Basant Panchami 2029 Date And Time)
2029 में बसंत पंचमी 19 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 07:14 AM से 12:32 PM तक रहेगा। पंचांग अनुसार पंचमी तिथि का प्रारंभ 19 जनवरी को 04:16 AM से होगा और इसकी समाप्ति 20 जनवरी को 06:39 AM पर होगी।
