Saraswati Puja 2023 Date, Puja Timings: बसंत पंचमी पर्व क्यों मनाया जाता है? क्या है इसका महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 26, 2023, 05:33 AM IST

Saraswati Puja (Basant Panchami) 2023 Date, Time, Puja Muhurat: बसंत पंचमी को ही सरस्वती पूजा के नाम से जाना जाता है। इस बार ये त्योहार 26 जनवरी को पड़ रहा है। जानिए बसंत पंचमी का महत्व।

Saraswati Puja (Basant Panchami) 2023 Date, Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। ये पर्व विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। जिस कारण इस त्योहार को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा बसंत पंचमी को बागीश्वरी जयंती और श्रीपंचमी भी कहते है्ं। इस दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य जैसे मुंडन संस्कार, नया कार्य शुरू करना, अन्नप्राशन, गृह प्रवेश आदि बिना मुहूर्त देखे किये जा सकते हैं। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इतना ही नहीं ये दिन विवाह के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। जानिए बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महत्व।

basant panchami

Basant Panchami 2023 Significance: बसंत पंचमी पर्व क्यों मनाया जाता है?

बसंत पंचमी तिथि और मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Date And Muhurat)

बसंत पंचमी तिथि- 26 जनवरी 2023 (गुरुवार)

End of Feed