अध्यात्म

Maa Saraswati Images Photos: बसंत पंचमी पर यहां से डाउनलोड करें मां सरस्वती के नए फोटो और इमेज, अपनों को भेजें तस्वीर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 25, 2023, 11:28 AM IST

Maa Saraswati Images Photos Download: बसंत पंचमी इस बार 26 जनवरी को है और यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आप मां सरस्वती के इन फोटोज और इमेज को एक दूसरे को भेज सकते हैं।

Image

Maa Saraswati Image

Maa Saraswati Images Photos Download: बसंत पंचमी इस बार 26 जनवरी को है और यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन ज्ञान, कला, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि अनुसार की जाती है। इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के फूल, फल और मिष्ठान आदि अर्पित करते हैं। इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इसके साथ मां सरस्वती की पूजा के दौरान पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल अत्यधिक होता है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आप मां सरस्वती के इन फोटोज और इमेज को एक दूसरे को भेज सकते हैं।

maa saraswati image 7

Maa Saraswati Image

maa saraswati image 2

Maa Saraswati Image

बसंत पंचमी का पर्व धार्मिक महत्व का पर्व है। ऐसे में यह जानना चाहिए कि इस दिन क्या नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी पर पीला रंग सकारात्मकता, प्रकाश, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। पीला रंग तनाव को दूर करता है और लोगों में उत्साह को बढ़ाता है।

maa saraswati image 3

Maa Saraswati Image

बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति को भूलकर भी खराब बातें मुंह से नहीं निकालनी चाहिए इस दिन झगड़े से दूर रखना चाहिए। बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी व्यक्ति को तामसी भोजन या शराब नहीं पीनी चाहिए।

maa saraswati image 4

Maa Saraswati Image

बसंत पंचमी के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। सरस्वती पूजा के दिन व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। सरस्वती पूजा के दिन यदि आपके पास पीला वस्त्र हो, तो उसे ही धारण करें।

maa saraswati image 1

Maa Saraswati Image

maa saraswati image 5

Maa Saraswati Image

पीला वस्त्र मां सरस्वती को बेहद पसंद है। अगर आपके पास पीला वस्त्र ना हो, तो रंग-बिरंगे कपड़े भी पहन सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए। सरस्वती पूजा के दिन पेड़-पौधे की कटाई कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती नाराज हो सकती है।

maa saraswati image 6

Maa Saraswati Image

बसंत पंचमी के दिन सात्विक व्यवहार करना चाहिए और पूरे विधि विधान से उनसे ज्ञान की कामना करनी चाहिए। बसंत पंचमी के दिन हो सकें, तो पित्र तर्पण भी करें। सरस्वती पूजा के दिन कलम, कांपी, स्टेशनरी से जुड़े सामान का निरादर ना करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article