अध्यात्म

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त तुरंत नोट कर लें

Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Shubh Muhurat 2025 (अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त 2025): अक्षय तृतीया का त्योहार अत्यंत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये शुभ पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सोने की खरीदारी की जाती है। जानिए इस साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय क्या रहेगा।

Image

Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2025

Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Shubh Muhurat 2025 (अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त 2025): अक्षय तृतीया में अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होने वाला और तृतीया तिथि का नाम है। यानी अक्षय तृतीया पर किये गए कोई भी शुभ काम का पुण्य फल कभी समाप्त नहीं होता। यही वजह है इस दिन लोग बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। विशेष रूप से इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जान लें इसकी खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Shubh Muhurat 2025)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय 29 अप्रैल की शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 30 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। (यह भी पढ़ें- घर को स्वर्ग बनाना है तो ड्राइंग रूम में कभी न रखें ये चीजें)

अक्षय तृतीया के शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Shubh Choghadiya Muhurat 2025)

प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 10:39 AM से 12:18 PM

प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - 05:41 AM से 09:00 AM

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का महत्व (Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य और सफलता प्रदान करती है। ज्यादातर लोग इस शुभ दिन पर स्वर्ण की खरीदारी करते हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से भविष्य में अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन त्रेता युग का आरम्भ हुआ था। इसके अलावा इस दिन परशुराम जयन्ती भी मनाई जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article