अध्यात्म

Saptahik Rashifal 10 To 16 March 2025: इस सप्ताह सूर्य देव बदलेंगे राशि, 7 दिन इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) 10 To 16 March 2025: इस सप्ताह की 14 तारीख को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपके लिए ये 7 दिन कैसे रहेंगे।

Image

Saptahik Rashifal 10 To 16 March 2025

Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) 10 To 16 March 2025: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। 10 मार्च को कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे। सवा दो दिन रहने के बाद फिर वो सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु वृष व सूर्य कुम्भ में हैं। शेष ग्रह गोचर पूर्ववत है। इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल--

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। 11 व 12 मार्च को जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। 13 व 14 मार्च को धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन हनुमानचालीसा का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrish Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 9 व 10 मार्च को व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद रंग शुभ है। शुक्र व सूर्य की इस राशि में उपस्थिति भी शुभ प्रभाव देगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

9 से 11 मार्च तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। राहु व बुध गोचर सपोर्ट में हैं। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 10 व 11 मार्च को चन्द्रमा का गोचर आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्रों का दान करते रहें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

यह सप्ताह छात्रों के लिए जॉब की प्राप्ति का समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। 10 से 12 मार्च के मध्य सिंह राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

09 से 12 मार्च तक व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। 10 मार्च के बाद स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ दान करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

10 व 11 मार्च को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 10 मार्च के बाद कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी मकर व कुम्भ राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

यह सप्ताह पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करेंगर।आर्थिक विकास होगा। 11 मार्च के बाद आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। 12 व 13 मार्च को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrischika Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

09 से 11 मार्च तक कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। 11 व 12 को जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। 11 मार्च तक व्यवसाय में संघर्ष है। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगल आपका आत्मबल बढ़ाएगा। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

कोई रुका सरकारी कार्य 12 मार्च तक पूर्णता की तरफ जाएगा। 09 व 11 मार्च को धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। बीपी के मरीज खान पान में सावधानी बरतें तो बेहतर है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जॉब में संघर्ष दिखा रहा है। 09मार्च को स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। 10 मार्च के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। जॉब में 10 मार्च से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ दें। धन की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Rashifal 10 To 16 March 2025)

व्यवसाय में सफल रहेंगे। 10 मार्च से जॉब में प्रगति है। बड़े भाई व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 11 मार्च के बाद छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article