Saptahik Rashifal (7 July To 13 July 2025): हम इस सप्ताह 7 से 13 जुलाई तक के राशिफल के साथ आपका मार्गदर्शन करने जा रहे हैं। यह सप्ताह वासुदेव द्वादशी पर्व के साथ शुरू हो रहा है और साथ ही भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत भी इसी सप्ताह होने जा रही है। ग्रहों की चाल इस दौरान आपके जीवन में प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े नए अवसर लेकर आएगी। आइए सितारों की भविष्यवाणियों के साथ इस सप्ताह को सकारात्मकता और सफलता से भरें। जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेंगे नए हफ्ते के ये सात दिन।
Saptahik Rashifal (7 July To 13 July 2025)
मेष- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष-इस सप्ताह शुक्र व बुध रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन- राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से चतुर्थ में हैं। गुरु द्वादश शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य व बुध इस सप्ताह मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
कन्या- सूर्य व बुध शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि में होना व सूर्य का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के वृश्चिक यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक- गुरु मिथुन व सूर्य भी उसी राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।
धनु- चतुर्थ शनि व शुक्रवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मकर राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि से तृतीय व गुरु खष्ठम हैं। बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शुक्र व राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ-गुरु मिथुन व चन्द्रमा शुक्र की राशि तुला में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन-सूर्य -गुरु चतुर्थ शुभ है। शनि इसी राशि में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद वृश्चिक राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का नियमित 07 बार पाठ करें व हनुमान जी की पूजा करें।
