Chandra Gochar 2026: 21 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे चंद्रमा ने मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति बना ली है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है। यह योग करीब ढाई दिनों तक प्रभावी रहेगा और कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है।
चंद्रमा और गुरु की युति आपकी ही राशि में बन रही है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा फायदा आपको मिलेगा। इस समय आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। इनकम बढ़ने के योग हैं और दोस्तों या नेटवर्क के जरिए फायदा मिल सकता है। कोई बड़ी इच्छा भी इस दौरान पूरी हो सकती है।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग करियर में उन्नति लेकर आएगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और आपकी मेहनत की तारीफ होगी।
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी यात्रा या नए अवसर से लाभ मिल सकता है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग रिश्तों और पार्टनरशिप में लाभ देगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय क्रिएटिविटी और लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह योग खास फायदेमंद साबित हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशि के लोगों के लिए यह योग घर-परिवार से जुड़ी खुशियां लेकर आएगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं और मानसिक शांति बनी रहेगी।
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।