Saphala Ekadashi Upay 2024: साल की आखिरी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, श्री हरि की मिलेगी भरपूर कृपा

Saphala Ekadashi Upay 2024: साल 2024 की आखिरी एकादशी सफला एकादशी होगी। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में आइए जानें कि सफला एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Saphala Ekadashi Upay 2024: सफला एकादशी का व्रत पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल 2024 का आखिरी एकादशी व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। ये एकादशी सफला एकादशी होगी। सफला एकादशी का व्रत करने से और विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही सफलता प्राप्त करने के लिए भी ये व्रत उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सफला एकादशी के दिन कुछ उपाय को करना बहुत लाभकारी होता है। आइए जानें सफला एकादशी के उपायों के बारे में।

Saphala Ekadashi Upay 2024 (सफला एकादशी उपाय)

नौ मुखी दीपक

सफला एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा के समय नौ मुखी दीपक जलाएं। इस दिन कलावे की बात्ती बनाकर नौ मुखी दीपक जलाने से साधक को कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं तो वो भी इस उपाय को कर सकते हैं।

End of Feed