Margashirsha Month Sanskrit Mantra: मार्गशीर्ष महीना 16 नवंबर से शुरू हो चुका है जिसकी समाप्ति 15 दिसंबर को होगी। इस महीने को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदू वर्ष का नौवां महीना होता है जो अत्यंत पवित्र माना जाता है। गीता में भगवान कृष्ण ने भी इसे श्रेष्ठ महीना बताया है। इसलिए इस महीने में पूजा, व्रत, जप और तप का विशेष महत्व होता है। इस महीने में धन, सुख और समृद्धि के लिए कुछ मंत्रों का जाप बेहद फलदायी माना गया है। चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Margashirsha Month Sanskrit Mantra
मार्गशीर्ष महीने में इन मंत्रों का करें जाप
भगवान विष्णु और कृष्ण जी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो मार्गशीर्ष महीने में नीचे दिए गए मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।
-हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
इस मंत्र का जाप करने से मन की शुद्धि होती है और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
-गोविंद दामोदर माधवेति
यह शक्तिशाली मंत्र भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न नामों का स्मरण कराता है। मार्गशीर्ष महीने में इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
-ॐ श्री कृष्णाय नमः
यह शक्तिशाली मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से भगवान की कृपा, सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
-ॐ विष्णवे नमः
यह मंत्र भगवान विष्णु के सभी रूपों की आराधना का प्रतीक है। इस मंत्र का जाप करने से लाइफ की कई समस्याओं का हल हो जाता है।
-ॐ नमो नारायणाय
यह मंत्र भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप की आराधना का प्रतीक है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से मार्गशीर्ष महीने में इस मंत्र का जाप करता है उसक सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
