अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है। इस नक्षत्र का अर्थ होता है 'सबसे धनवान'। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं और इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए जानते हैं धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियों की खासियत।
27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा नक्षत्र 23वां नक्षत्र माना जाता है। जिसका अर्थ होता है सबसे धनवान। यह नक्षत्र धन और वैभव को दर्शाता है।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाली लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा सदैव बनी रहती है।
इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां सरल स्वभाव की होती हैं। ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है और ये घर परिवार वालों की लाडली होती हैं।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाली लड़कियां बुद्धिमान, साहसी, परोपकारी और साफ दिल की होती हैं। ये अपने कर्तव्यों के प्रति भी काफी जिम्मेदार होती हैं।
इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने की इच्छा रखती हैं। ये वाद-विवादों से दूर रहती हैं।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। इन्हें अपने पार्टनर से खूब प्यार और सम्मान मिलता है।