अध्यात्म

Shukra Shani Yuti 2024: दिसंबर के महीने में शुक्र और शनि करेंगे युति, इन 4 राशिवालों की पलटेगी किस्मत

Shukra Shani Yuti 2024: शुक्र ग्रह साल 2024 के अंत में अपनी राशि बदलेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से शुक्र और शनि की युति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं की शुक्र और शनि की युति से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Shukra Shani Yuti 2024

Shukra Shani Yuti 2024: इस समय में शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं दिसंबर के महीने में 28 दिसंबर 2024 को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शु्क्र और शनि ग्रह के एक साथ आ जाएंगे। जिसके कारण शुक्र और शनि की युति होगी। शुक्र और शनि की युति का असर हर राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशि पर इसका नकारात्मक तो कुछ पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र और शनि की युति किन राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाली है।

इन राशि वालों का होगा फायदा

वृषभ राशि

शुक्र और शनि की युति से वृषभ राशि के जातक को अद्भुत लाभ मिलने वाला है। इस समय में आपको धन का भरपूर लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करियर में भी तरक्की मिलेगी। शुक्र और शनि की युति से नौकरी में भी तरक्की की संभावना है। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र शनि की युति तुला राशि के जातक के लिए लाभकारी हो सकती है। जो लोग नवविवाहित हैं, उनको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही धन का आगमन भी हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी ये युति मुनाफे वाली साबित हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

शुक्र और शनि की युति मकर राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपको भरपूर सुख, सुविधा मिल सकती है। सारे रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। यह समय आपको मनचाही नौकरी दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक के लिए शुक्र और शनि की युति बहुत ही शुभ परिणाम दिलाने वाला होगा। अगर आप किसी लंबी बिमारी से परेशान थे तो उससे जल्द छुटकारा मिल सकता है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सुख, समृद्धि और धन में भी बढ़ोतरी योग बन रहे हैं। पैसों की कमी की परेशानी दूर हो सकती है। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article