अध्यात्म

जून में बनने जा रहा है खतरनाक 'ज्वालामुखी योग', इन 4 राशियों के जीवन में मचाएगा तबाही!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 01:41 PM IST

Jwalamukhi Yoga: ज्योतिष अनुसार किसी भी योग का निर्माण खास तिथि और नक्षत्रों के संयोग से होता है। जून में ऐसा ही एक योग बनने जा रहा है। 5 जून को 'ज्वालामुखी योग' का निर्माण होगा जो 4 राशियों की जिंदगी में तबाही ला सकता है।

Image

Astrology: 'ज्वालामुखी योग' 4 राशियों के लिए खतरनाक

Jwalamukhi Yoga Effects On Zodiac Signs: जून महीने में एक बेहद ही अशुभ योग बनने जा रहा है जिसका नाम है ज्वालामुखी योग। इस योग की शुरुआत 5 जून की सुबह 3 बजकर 23 मिनट से होगी और समाप्ति सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगी। ज्योतिष अनुसार इस योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं होती। बनते हुए कार्य बिगड़ने लगते हैं। कई तरह के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई जैसे कार्य इस योग में नहीं किए जाते हैं। जानिए ये योग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

मेष राशि (Aries Horoscope)

ये योग मेष राशि वालों की जिंदगी में भूचाल ला सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों को भी ज्वालामुखी योग से नुकसान होता नजर आ रहा है। आपके आर्थिक और दांपत्य जीवन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कहीं पैसा फंस सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए भी ज्वालामुखी योग अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत का खास ख्याल रखें। किसी भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquaiorus Horoscope)

कुंभ राशि वालों को ज्वालामुखी योग से सतर्क रहना होगा। नौकरी में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं ऐसे में कोई भी काम सतर्क रहकर करें। पैसों की तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और सही समय आने का इंतजार करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article