Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi (सकट चौथ सामग्री लिस्ट): इस साल सकट व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। ये व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। सकट चौथ को तिलकुट चौथ, तिल चौथ और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से संतान के जीनन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जानिए सकट पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।
Sakat Chauth Puja Samagri In Hindi
सकट चौथ सामान लिस्ट (Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi)
- गणेश जी की प्रतिमा
- सकट चौथ की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
- पीला कपड़ा
- लाल फूल
- 21 गांठ दूर्वा
- जनेऊ
- सुपारी पान का पत्ता
- लौंग
- रोली
- मेहंदी
- सिंदूर
- इलायची
- अबीर
- गुलाल
- गाय का घी
- दीप
- धूप
- गंगाजल
- अक्षत
- 11 या 21 तिल के लड्डू
- मोदक
- फल
- हल्दी
- मौली
- गंगाजल
- कलश
- इत्र
- सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध
- चीनी आदि
सकट चौथ का महत्व (Sakat Chauth Mahatva)
ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी यानी सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करने से घर से नकारात्मक प्रभाव और ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं इस व्रत के प्रभाव से भगवान गणेश जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। संकष्टी चतुर्थी व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्र दर्शन कर खत्म होता है।
