अध्यात्म

Sakat Chauth 2025 Star Rise Time: सकट चौथ के दिन तारों के निकलने का समय क्या रहेगा, जानिए शहर अनुसार टाइमिंग

Sakat Chauth 2025 Star Rise Time (सकट चौथ 2025 पर तारों के निकलने का समय): सकट चौथ के दिन कई महिलाएं तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में जानिए आज तारों के निकलने का समय क्या रहेगा।

Image

Sakat Chauth 2025 Star Rise Time

Sakat Chauth 2025 Star Rise Time (सकट चौथ 2025 पर तारों के निकलने का समय): इस साल सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी को रखा जा रहा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश और चांद की पूजा की जाती है। लेकिन कुछ स्थानों की महिलाएं इस दिन चांद की जगह तारों की पूजा करके अपना व्रत खोलती हैं। अगर आप भी सकट चौथ व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देकर करती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां आप जानेंगे सकट चौथ पर तारे कितने बजे निकलेंगे और तारों को अर्घ्य देने की विधि क्या है।

सकट चौथ 2025 तारे निकलने का समय (Sakat Chauth 2025 Star Rise Time Today)

सकट चौथ के दिन यानी 17 जनवरी 2025 को तारे शाम 5 बजकर 49 मिनट के बाद दिखाई दे सकते हैं।

सकट चौथ 2025 पर तारे निकलने का समय शहर अनुसार (Sakat Chauth 2025 Taro Ke Niklane Ka Time)

नई दिल्ली- 05:46 PM

नोएडा- 05:48 PM

कानपुर- 05:40 PM

लखनऊ- 05:37 PM

गोरखपुर- 05:27 PM

वाराणसी- 05:31 PM

जयपुर- 05:57 PM

भोपाल- 05:57 PM

चंडीगढ़- 05:46 PM

रांची- 05:25 PM

जम्मू- 05:49 PM

गाजियाबाद- 05:28 PM

प्रयागराज- 05:36 PM

मथुरा- 05:48 PM

मेरठ- 05:45 PM

गुरुग्राम- 05:49 PM

तारों को अर्घ्य देने की विधि

तारों को गंगाजल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अर्घ्य दें। फिर भोग लगाएं। धूप-दीप दिखाएं। फिर तीन बार परिक्रमा करें। इसके बाद अपना व्रत खोल लें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article