Sakat Chaturthi 2024: इस दिन रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानिए डेट और महत्व

Sakat Chaturthi 2024 Date: सकट चौथ का व्रत प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब है सकट चौथ का व्रत। सही डेट और महत्व।

Sakat Chaturthi 2024 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सकट चौथ का व्रत हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। सकट चौथ का व्रत प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसके बाद रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। यह व्रत खासतौर पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी और सुखी जीवन की कामना के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान गणेश संतान की सभी परेशानियां दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं इस साल सकट चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sakat Chaturthi 2024

Sakat Chaturthi 2024 Kab Hai (कब है सकट चौथ का व्रत)

पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की सकट चतुर्थी तिथि 29 जनवरी 2024 को सुबह 6:10 बजे शुरू होगी, और अगले दिन 30 जनवरी 2024 को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल सकट चतुर्थी का व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा।

सकट चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth Shubh Muhurat)

अमृत (उत्तम)- 07:11 से 08:32 तक

शुभ (सर्वोत्तम) - 9:43 से 11:14 तक

End of Feed