18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, जानिए क्यों खास है पंच केदार में शामिल ये धाम

Rudranath Temple Opening Date 2026 : पंच केदार में शामिल चौथे नंबर के धाम रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलने जा रहे हैं। रविवार को गोपीनाथ मंदिर से बाबा की डोली पारंपरिक तरीके से रवाना हुई है।

Rudranath Temple Opening Date 2026 : उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के पवित्र धाम रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पंच केदार तीर्थयात्रा सर्किट में शामिल यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव के सबसे रहस्यमयी और आध्यात्मिक धामों में गिना जाता है। कपाट खुलने से पहले रविवार को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर से भगवान की पवित्र डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई।

Rudranath Temple Opening Date 2026   रुद्रनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

रुद्रनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

डोली यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड की धुनों के बीच वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। उत्तराखंड सरकार के मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। यात्रा रविवार रात ल्वीती खारक में विश्राम करेगी और सोमवार को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ दोपहर में कपाट खोले जाएंगे।

End of Feed