Today Sunset and Moon Sighting Time : आज 17 मई 2026, रविवार का दिन खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। आज शाम का सूर्यास्त और चांद का दिखना काफी खास हो सकता है, इसके पीछे का कारण इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुलहिज्जा की शुरुआत होना है। अगर आज चांद का दीदार हो जाता है तो 18 मई से जुलहिज्जा की शुरुआत हो जाएगी। इसके 10वें दिन बकरीद मनाई जाएगी।
इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह चांद पर आधारित होता है। नया महीना हिलाल यानी नए चांद के दिखने के बाद शुरू माना जाता है। ऐसे में आज शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चांद देखने की कोशिश की जाएगी। अगर आज चांद दिखाई देता है तो जुलहिज्जा महीने की शुरुआत मानी जा सकती है। इस कारण आज का सूर्यास्त और चांद दिखने का समय प्रमुख रूप से खास है। पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर हुआ है, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 06 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा का उदय सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ और चंद्रास्त रात 7 बजकर 58 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त और चंद्रोदय का धार्मिक महत्व
सनातन परंपरा की बात करें तो उसमे सूर्यास्त का समय संध्या पूजा, दीपदान और आरती के लिए शुभ माना जाता है। वहीं इस्लाम धर्म में भी सूर्यास्त के बाद चांद देखने की परंपरा बेहद अहम होती है। आज शाम कई लोग खुले आसमान में चंद्र दर्शन करने की कोशिश करेंगे। मौसम साफ रहने पर चांद आसानी से दिखाई दे सकता है।
देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और चांद दिखने का संभावित समय
| शहर (City) | सूर्यास्त (Sunset) | चांद दिखने का संभावित समय (Moon Sighting) |
|---|---|---|
| दिल्ली | शाम 7:05 | शाम 7:22 |
| नोएडा | शाम 7:04 | शाम 7:21 |
| गाजियाबाद | शाम 7:04 | शाम 7:21 |
| लखनऊ | शाम 6:52 | शाम 7:10 |
| कानपुर | शाम 6:55 | शाम 7:13 |
| वाराणसी | शाम 6:42 | शाम 7:00 |
| प्रयागराज | शाम 6:47 | शाम 7:05 |
| पटना | शाम 6:28 | शाम 6:46 |
| जयपुर | शाम 7:02 | शाम 7:20 |
| उदयपुर | शाम 7:08 | शाम 7:26 |
| मुंबई | शाम 7:01 | शाम 7:18 |
| पुणे | शाम 7:01 | शाम 7:19 |
| अहमदाबाद | शाम 7:14 | शाम 7:32 |
| भोपाल | शाम 6:53 | शाम 7:11 |
| इंदौर | शाम 6:58 | शाम 7:16 |
| चंडीगढ़ | शाम 7:12 | शाम 7:30 |
| अमृतसर | शाम 7:19 | शाम 7:37 |
| श्रीनगर | शाम 7:29 | शाम 7:48 |
| जम्मू | शाम 7:17 | शाम 7:35 |
| देहरादून | शाम 6:58 | शाम 7:16 |
| हरिद्वार | शाम 6:57 | शाम 7:15 |
| रांची | शाम 6:20 | शाम 6:38 |
| कोलकाता | शाम 6:09 | शाम 6:27 |
| भुवनेश्वर | शाम 6:14 | शाम 6:32 |
| रायपुर | शाम 6:33 | शाम 6:51 |
| नागपुर | शाम 6:46 | शाम 7:04 |
| हैदराबाद | शाम 6:41 | शाम 6:58 |
| बेंगलुरु | शाम 6:38 | शाम 6:55 |
| चेन्नई | शाम 6:24 | शाम 6:42 |
| तिरुवनंतपुरम | शाम 6:32 | शाम 6:49 |
| कोच्चि | शाम 6:39 | शाम 6:56 |
| गुवाहाटी | शाम 5:55 | शाम 6:13 |
आज चांद देखने के लिए क्या करें?
अगर आप आज चांद देखना चाहते हैं तो सूर्यास्त के करीब 15 से 30 मिनट बाद पश्चिम दिशा की ओर खुले आसमान में देखें। ऊंची बिल्डिंग और धूल-धुएं से दूर जगह पर चांद देखने की संभावना ज्यादा रहती है।मौसम साफ होने पर आज कई शहरों में हिलाल चांद नजर आ सकता है, जिससे जुलहिज्जा महीने की शुरुआत का रास्ता साफ हो जाएगा।
