Rudrabhishek Puja Samagri List: रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट, जानिए इस पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा

Rudrabhishek Samagri List In Hindi (रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट): सावन में रुद्राभिषेक पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी श्रावण मास में रुद्राभिषेक कराने की सोच रहे हैं तो जानिए रुद्राभिषेक पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Rudrabhishek Samagri List In Hindi (रुद्राभिषेक पूजा सामग्री सूची): कहते हैं रुद्राभिषेक करने से महादेव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। वैसे तो सावन के किसी भी दिन आप रुद्राभिषेक करा सकते हैं। लेकिन इस पूजा के लिए सबसे शुभ दिन प्रदोष व्रत का, शिवरात्रि का, नाग पंचमी और सावन सोमवार का माना जाता है। रुद्राभिषेक पूजा में जल, गाय का घी, शहद, कपूर, बिल्वपत्र समेत तमाम सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। चलिए जानते हैं रुद्राभिषेक पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।

Rudrabhishek Puja Samagri List

Rudrabhishek Puja Samagri List

रुद्राभिषेक सामाग्री (Rudrabhishek Samagri)

  • शुद्ध जल
  • घी
  • पान
  • गन्ने का रस
  • दूध
  • दही
  • शहद
  • सुपारी
  • नारियल
  • श्रृंगी
  • बिल्वपत्र
  • मेवा
  • मिठाई
  • गुलाबजल
  • कपूर
  • बत्ती
  • अगरबत्ती
  • धुप
  • दीपक
  • मौली
  • भांग
  • धतूरा

रुद्राभिषेक पूजा कैसे करें (Rudrabhishek Puja Kaise Kare)

  • यदि आप रुद्राभिषेक पूजा मंदिर में करा रहे हैं तो जहां शिवलिंग है वहीं पर पूजा करें।
  • यदि आप घर में रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो फिर आप उत्तर दिशा में शिवलिंग की स्थापना करें और खुद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके पूजा करें।
  • शिवलिंग के साथ ही भगवान गणेश समेत अन्य देवता और नवग्रह के पूजन के लिए भी पूर्व दिशा में एक चौकी स्थापित करें।
  • बेलपत्र के पत्तों पर भगवान राम या फिर शिव जी का नाम जरूर लिखें।
  • रुद्राभिषेक शुरू होने से पहले ही सभी पूजन सामग्री पूजा वाले स्थान पर एकत्रित कर लें।

रुद्राभिषेक पूजा के फायदे (Rudrabhishek Puja Ke Fayde)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार रुद्राभिषेक पूजा करने से घर से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। इससे इस जन्म के ही नहीं बल्कि पिछले जन्म के भी पाप नष्ट हो जाते हैं।कहते हैं भगवान रूद्र में सभी देवताओं का वास है इसलिए जब हम रुद्राभिषेक कराते हैं तो हमें सभी देवताओं का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हो जाता है।

End of Feed