Roop Chaudas 2026: आज अभ्यंग स्नान का मुहूर्त क्या है, रूप चौदस पर उबटन लगाने का समय क्या रहेगा?

Roop Chaudas 2026: रूप चौदस पर अभ्यंग स्नान किया जाता है। जानें उबटन लगाने का शुभ मुहूर्त, स्नान की सही विधि, पारंपरिक उबटन बनाने का तरीका और नरक चतुर्दशी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

Roop Chaudas 2026 Abhyang Snan Muhurat: दिवाली का त्योहार केवल दीपों की रोशनी और मां लक्ष्मी की पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी कई ऐसी परंपराएं भी हैं, जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व सदियों पुराना है। इन्हीं में एक है रूप चौदस, जिसे नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अभ्यंग स्नान और शरीर पर पारंपरिक उबटन लगाने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सौंदर्य, आरोग्य और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं साल 2026 में अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त, उबटन लगाने का समय और इसकी पूरी विधि।

Roop Chaudas 2026

रूप चौदस पर अभ्यंग स्नान का मुहूर्त!

रूप चौदस पर अभ्यंग स्नान का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर रूप चौदस के अभ्यंग स्नान का मुख्य विधान 8 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है। नई दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों के लिए अभ्यंग स्नान और उबटन लगाने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

End of Feed